जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जा रहे जन सुनवाई कार्यक्रम में टोटल 56 शिकायतें दर्ज की गई, 26 शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण, शेष शिकायतें अविलंब निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियों को की गई प्रेषित।

हरिद्वार : दिनांक 27 अप्रैल 2026 को जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 36 शिकायते/ एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 समस्याएं दर्ज कराई गई,कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 26 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता गुलफाम पुत्र जहिर हसन ने अपनी पुत्री जिसका जन्म घर पर ही 10 मार्च 2009 को हुआ था,जिसके जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी पोपीन निवासी शिवदासपुर ने गांव शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में वर्ष 2023-24 में सिंचाई विभाग द्वारा एक नाले का निर्माण किया गया था, नाले का अब निर्माण पुरा हो चुका है तथा रोड क्रॉसिंग हेतु एक पाइप प्रस्तावित है, जिसको अभी तक नहीं डाला गया है, उन्होंने जल्द से जल्द रोड क्रॉसिंग हेतु पाइप डाले जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता इस्लाम पुत्र तजम्मुल हुसैन ने खाता नं 523 ओ खसरा नं 894 रकबाई बीघा स्थित ग्राम खेड़ी शिकोहपुर परगना व तहसील भगवानपुर की भूमि में 1/2 भाग पर चकबंदी प्रकिया में यथा स्थिति में रखने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading