ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए निर्मल बस्ती, शिवालिक नगर में झुग्गी विवाद में भिड़े 06 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हरिद्वार : हरिद्वार पुलिस मुख्यालय से संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा असामाजिक तत्वों एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 02.05.2026 की सायं निर्मल बस्ती, शिवालिक नगर क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हुए शांति व्यवस्था बिगाड़ने लगे।
जांच में पाया गया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही झुग्गी-झोपड़ी को लेकर विवाद चला आ रहा था, जिनको पहले भी पुलिस द्वारा समझाया गया था। इसके बावजूद पुनः विवाद बढ़ने पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 06 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपित-
1. कुलदीप पुत्र गंगाराम
2. संदीप पुत्र गंगाराम
3. दीपक पुत्र गंगाराम
4. धर्मेन्द्र पुत्र राजू प्रसाद
5. जीतू पुत्र दिनेश कुमार
6. रंजीत पुत्र धर्मेन्द्र
(सभी निवासी निर्मल बस्ती, शिवालिक नगर, रानीपुर, हरिद्वार)

