गन्ना मूल्य वृद्धि पर उत्साहित किसानों एवं जन प्रतिनिधियों ने पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार पहुचें सीएम धामी का किया भव्य स्वागत, 

हरिद्वार : गन्ने का मूल्य ऐतिहासिक तौर पर 30 रुपये बढ़ाकर 405 रुपये घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार पहुंचने पर किसानों के साथ विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों, समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों, दर्जाधारियों ने भव्य स्वागत किया। किसानों ने गन्ना भेंट करते हुए उन्हें किसान पुत्र की उपाधि से सम्मानित किया।
गुरुकुल कांगड़ी विवि के खेल मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हैलीकॉप्टर उतरा। जहां पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे जनपद के किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल मालाएं पहनाकर और गन्ना भेंटकर स्वागत किया। स्वागत से उत्साहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले दिनों हरिद्वार के किसान एवं जन प्रतिनिधि उनसे मिले और गन्ना मूल्य उत्तर प्रदेश से अधिक की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं सैनिक और किसान परिवार में पैदा हुआ हूं, किसानों के बीच में परिश्रम करते हुए पसीना बहाते हुए आगे बढ़ा हूं, जब 2021 में मुझे प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी तो तभी से निर्णय लिया था कि उत्तर प्रदेश से गन्ना मूल्य अधिक रखेंगे। आप सभी की मांग और भावना के अनुसार, गन्ने का मूल्य 405 रुपये निर्धारण किया है।
उन्होंने कहा कि जो भी चीनी मिलें हैं, किसानों को उनकी उपज का समय पर मूल्य मिले, यही हमारी प्राथमिकता रहेगी। जहां कहीं भी कुछ कमी है उसे सुधारने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए तमाम योजनाओं के साथ किसान सम्मान निधि योजना, मूल्य घोषित करना, समय पर भुगतान, किसान हित में ये सभी सबसे पहले किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसान कितना खून पसीना बहाते हैं, ये सरकार किसानों को समर्पित है। सरकार को कम बोलना है, काम ज्यादा करना है। जहां काम है वहां हम हैं। उन्होंने लक्सर क्षेत्र के गंगदासपुर की सड़क को ऊंची बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इकबालपुर चीनी मिल बंद होने पर किसानों को समस्या हुई, लेकिन उसे जल्द ही दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सितारगंज की चीनी मिल बंद होने पर किसानों को बड़ी समस्या उठानी पड़ी, लेकिन उनकी समस्या का निवारण किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में किसानों के साथ हर वर्ग के हित एवं विकास के लिए काम हो रहा है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि होने पर किसान इतना ज्यादा खुश है कि वे हर जगह मुख्यमंत्री धामी की सराहना कर रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण है कि सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री के स्वागत में किसानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, दर्जाधारी डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, ओमप्रकाश जमदग्नि, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, अजीत चौधरी, धर्मेंद्र प्रधान, सुशील राठी, अशोक चौधरी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जसवीर चौधरी, मानवेंद्र चौधरी, तेलूराम प्रधान, नृपेंद्र चौधरी, मनीष चौधरी, देवेंद्र प्रधान, डॉ प्रदीप चौधरी, अमरीश गर्ग, राकेश गिरी, मास्टर सतपाल, रविंद्र सैनी प्रधान, केपी प्रधान, सुशील पंवार, अमित चौहान, विवेक चौहान, ऋषिपाल बालियान, अबलीश प्रधान, संजय सरदार, करण सरदार, रेशु चौहान, आलोक चौहान, बृजमोहन पोखरियाल, ब्लॉक प्रमुख मनीष, कविन्द्र चौधरी, बालम सिंह नेगी, अजय शर्मा, सोहनवीर पाल, सत्य कुमार नाथीराम, अरविंद कुमार, अमित सैनी प्रधान, उधम चौहान, प्रदीप चौहान, श्रवण चौहान, पार्षद अनुज सिंह, धर्मपाल ठेकेदार आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading