देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड संबंध भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड संघ के बैनर तले नगर पंचायत रामपुर रुड़की में आज दूसरे दिन भी रहा कार्य बहिष्कार ,
हरिद्वार : देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड संबंध भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड संघ के बैनर तले नगर पंचायत रामपुर रुड़की में आज दिनांक 26-06-2025 को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया गया।
आपको बताते चलें कि गत रोज पहले सफाई कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट गाली गलौज वह मान सम्मान को लेकर नाराज सफाई कर्मचारीयों ने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक कार्य बहिष्कार रहेगा ।
उन्होंने कहा कि कार्य बहिष्कार की सूचना संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश घोघलीया द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय सौदा बनु जी वह राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य श्री विनय प्रताप जी को दे दी गई।
कार्य बहिष्कार में समर्थन मिला नगर पंचायत इमली खेड़ा नगर पंचायत कलियर नगर निगम रुड़की शाखा अध्यक्ष दीपक कुमार शाखा महामंत्री कक्की रानी कोषाध्यक्ष अमित कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश गोगोलिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद डोगरा सोनू बिरला दीपक विकास राजा धीराज आशु भूपेंद्र गोविंद अमित सुरेश रोहित अरुण विकास अरविंद मा शुभम आदि उपस्थित रहे।