नेशनल दर्पण (बिजेंद्र शीर्षवाल) 17 फरवरी भाकियू महापंचायत को सफल बनाने के लिए सामाजिक संस्थाओ ने दिया अपना समर्थन,
मुजफ्फरनगर: 17 फरवरी कूकड़ा नई मंडी स्थल पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की होने वाली महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला महासचिव अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनौनी एवं भाकियू सदस्य सोनू सरवट वाल्मीकि के नेतृत्व मे मुजफ्फरनगर की पांच सामाजिक संस्थाओ ने राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जी के आवास पर युवा राष्टीय अध्यक्ष गोरव टिकैत जी जिलाध्यक्ष नवीन राठी के समक्ष समर्थन पत्र सोपते हुए भगवान वाल्मीकि जी की रामायण गोरव टिकैत जी को भैट की , जिला महासचिव अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनौनी ने बताया कि 17फरवरी को होने वाली महपंचायत को सफ़ाई कर्मचारी यूनियन संघ , वाल्मीकि समाज, सूर्यवंशी वैश्य अग्रवाल महासभा, व्यापारी संघर्ष मोर्चा, भारतीय बारी समाज आदि सस्थाओ ने अपना समर्थन दिया है , बैठक मे बोलते हुए युवा राष्टीय अध्यक्ष गोरव टिकैत जी ने सभी संस्थाओ के पदाधिकारियो को धन्यवाद देते हुए बड़ी गम्भीरता से वाल्मीकि समाज एवं छोटे व्यापारी की समस्यायो पर बहुत सुंदर विचार रक्खे ओर अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने का आग्रह किया , जिलाध्यक्ष नवीन राठी जी ने महापंचायत के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि आज सभी वर्गो का उत्पीड़न हो रहा है बैरोजगारी चरम सीमा पर है , जनहित के मुददो को लेकर भाकियू चली है , सभी सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया।
, समर्थन देने वालों मे सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारी सफाई कर्मचारी यूनियन संघ अध्यक्ष नीरज बिडला महामंत्री मिलन कुमार, वाल्मीकि समाज के वरिष्ट नेता झज्जी प्रधान जी , नरेश नन्दन बाल्मीकि जी, राजू प्रधान वाल्मीकि जी, पदम जी ,अजीत वाल्मीकि जी,
सूर्यवंशी वैश्य अग्रवाल महासभा संरक्षक अरूण बंसल जी , अग्रैजपाल सिंघल जी , युवा जिलाध्यक्ष मनीष तायल जी , युवा जिला प्रभारी गोरव माहैश्वरी जी , व्यापारी संघर्ष मोर्चा जिला महामंत्री विपिन गर्ग जी नगर अध्यक्ष अंकित गर्ग जी , भारतीय बारी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार बारी जी, के साथ साथ सीमा सैनी जी , अंकित वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, वरूण वाल्मीकि, विकास वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि, अर्जुन टांक जी , राजेन्द्र बाबू जी , सरलू जी , राहुल वाल्मीकि जी, सन्नी बिड़ला , बनेश्वर बारी , कालूराम उर्फ गांधी जी , तरूण बारी , दीपक गोयल , पियूष बंसल जी , अमित मित्तल जी , विपूल बंसल जी , ललित मित्तल जी , सोरभ तोमर जी , छोटू कश्यप जी आदि सैकडो लोग उपस्थित रहे।