हरिद्वार : राजस्व उप निरीक्षक के साथ हुई अभद्रता व मारपीट को लेकर आक्रोशित लेखपाल संघ ने जिलाधकारी को सौंपा ज्ञापन, समस्त आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक किया जाएगा कार्य बहिष्कार,
आपको बताते चलें कि हरिद्वार जिले की तहसील लकशर क्षेत्र में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक अंजू कम्बोज अवैध खनन के सम्बंध में सीएम पोर्टल हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत की जांच-पड़ताल करने हेतू ग्राम प्रतापपुर गए थे, एवं स्थलीय निरीक्षण पर प्रार्थना पत्र के सम्बंध में ग्राम प्रधान से जानकारी प्राप्त करने पर ग्राम प्रतापपुर ग्राम प्रधान रोनिक व उसके साथियों के द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई।
उक्त जांच-पड़ताल में ग्राम प्रधान अवैध खनन में लिप्त पाए गए। ग्राम प्रधान के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया, राजस्व उपनिरीक्षक अंजू कम्बोज के साथ की गई अभद्रता व मारपीट को लेकर सभी सदस्यों में अत्यधिक रोष व्याप्त है।
उक्त प्रकरण को लेकर उत्तराखण्ड लेखपाल संघ उपशाखा लकशर तहसील के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आरोपी रोनिक व उसक सासाथियों की गिरफ्तारी होने तक पूर्णरूप से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। जिसके क्रम में लकशर तहसील के सभी सदस्यों द्वारा कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
जिला मंत्री अनुज यादव ने कहा कि घटना के तीन दिनों के उपरान्त भी आरोपी ग्राम प्रधान व उसके साथियों को गिरफ्तारी न होना अत्यंत खेदजनक है।
उपरोक्त राजस्व उपनिरीक्षक के साथ हुई अभद्रता व मारपीट को लेकर जनपद के समस्त राजस्व उपनिरीक्षक /राजस्व निरीक्षकों में अत्यधिक रोष व्याप्त है।
आक्रोशित सदस्यों ने कहा कि यदि आरोपी ग्राम प्रधान व उसके साथियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी न हुई तो फिर दिनांक 18-06-2024 को जनपद हरिद्वार के समस्त राजस्व उपनिरीक्षक व राजस्व निरीक्षक तहसील लकशर में इक्कठे होकर कार्य बहिष्कार को विवश होंगे, एवं उक्त आंदोलन समस्त आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अनवरत जारी रहेगा।