वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल की अध्यक्षता में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन, 

आगामी चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेला 2024 को लेकर खाका किया  तैयार, 

जंक यार्ड के लिए हरिद्वार सिटी में भूमी चिन्हित करने हेतु की गई परिचर्चा, 

जनपद में तैनात पुलिस विभाग के सभी राजपत्रित अधिकारी हुए शामिल, 

लम्बित N.D.P.S Act, दहेज हत्या, SC/ST Act की भी की गई समीक्षा, 

लघु निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों के लिए कप्तान ने मांगे सुझाव, 

हरिद्वार : आज दिनांक 28/04/2024 को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार के सभी राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

आयोजित गोष्ठी में श्री डोबाल द्वारा आगामी चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेला 2024 के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी लेने के साथ ही जंक यार्ड के लिए हरिद्वार शहर में भूमी चिन्हित करने एवं यातायात प्लान,पार्किंग, पुलिस व्यवस्था हेतु मातहत के साथ गोष्ठी आयोजित करते हुए उनसे सुझाव मांगते हुए उसे पर विचार विमर्श किया गया जिससे कि आगामी दिनों में चार धाम यात्रा एवं कावड़ मेला में समय रहते हुए पूरी तैयारी की जा सकेl

साथ ही बैठक में लम्बित दहेज हत्या, SC/ST Act की समीक्षा करते हुए स्पष्ट शब्दों में चेताया कि N.D.P.S Act में महल बनाने का सपना संजो रहे तस्करों की सम्पत्ति जब्तीकरण के लिए पुलिस विभाग की तरफ से सख्त पैरवी हो।

उक्त के अतिरिक्त पुलिस कप्तान द्वारा विभिन्न सर्किल में प्रगतिशील लघु निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का विवरण मांगते हुए अन्य आवश्यक कार्यों के लिए सुझाव मांगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह, पंकज गैरोला पुलिस अधीक्षक अपराध, एसपी/ co सदर जितेंद्र मेहरा, co सिटी जूही मनराल, coलक्सर निहारिका सेमवाल, co मंगलौर विवेक कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading