भरे बाजार में फायरिंग करने वाले शातिरों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार,फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को कोतवाली रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार ,अपराध की राह चुनने वाले अपराधियों को नहीं बख्शेगी पुलिस, तमंचा, कारतूस बरामद अन्य साथियों की तलाश जारी,

हरिद्वार : दिनांक 03.05.2026 को वादी गुलशेर पुत्र जमील निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की पर लिखित तहरीर दी गई कि 04 व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 174/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 सुभाष जखमोला के सुपुर्द की गई।

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से दिनांक 04.05.2026 को कलियर रोड नहर पटरी गुमटी के पास, रुड़की से 02 आरोपियों को दबोचा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading