नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में जनपद पुलिस का पहला बड़ा खुलासा, गुमशुदगी निकली हत्या, हरिद्वार पुलिस ने कत्ल के आरोप में दंपत्ति सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  

महंत गुमशुदगी प्रकरण का अनावरण, मानसिक/वित्तीय परेशानी के फलस्वरुप दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, कुल्हाड़ी के वार से किया कत्ल, मुख्य आरोपी ने अपने भाई की मदद से शव नदी में बहाया, हत्यारोपियों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने मृतक का शव व कुल्हाड़ी की बरामद, 

हरिद्वार : दिनांक 10 फरवरी 2026 को ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी निवासी श्याम सिह ने कोतवाली भगवानपुर में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि रविदास आश्रम में निवासरत महात्मा बृजेश दास दिनांक 05/02/2026 बिना बताये कहीं चले गए हैं और तब से उनका कोई अता-पता नही है। प्रार्थनापत्र के आधार पर कोतवाली भगवानपुर पर गुमशुदगी क्रमाक 02/02026 पंजीकृत की गई।

पड़ताल में मिली महत्वपूर्ण लीड-
गुमशुदा बृजेशदास की तलाश में जुटी थाना भगवानपुर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त पुलिस टीम ने विभिन्न सुरागों के आधार पर जानकारी जुटाई तो सामने आया कि गुमशुदा बृजेश दास बागपत निवासी एक महिला के संपर्क में था तथा अंतिम बार भी उक्त महिला से ही मोबाइल नंबर के जरिए बात हुई थी।।

पूछताछ में खुला चिट्ठा-
सामने आयी जानकारी के मुताबिक जब पुलिस टीम ने उक्त महिला व उसके पति से गंभीरता से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि पुराना परिचित होने व रिश्तेदारी में आने के चलते गुमशुदा बृजेश दास का अक्सर उसके घर पर आना जाना था। इस बीच बृजेश द्वारा अक्सर मानसिक व वित्तीय तौर पर परेशान किए जाने व अनावश्यक दबाव डालने पर महिला ने दिनांक 05.02.2026 को कॉल कर बृजेश दास अपने घर पर बुलाया जहां योजना के मुताबिक घर पहुंचे महिला के पति ने कुल्हाडी से वार कर बृजेश दास की हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारोपी और उसके भाई ने रात के अंधेरे में शव और मोटर साईकिल कृष्णा नदी में बहा दिए।

सबूतों को किया आग के हवाले-
कत्ल की इस वारदात को छिपाने के लिए हत्यारोपियों ने मृतक का मोबाईल फोन, बिस्तर पर लगी चादर, गद्दा, मृतक के कुछ कपड़े व शव लपेटने के लिए इस्तेमाल की गई चादर को आग लगाकर नष्ट करने का भी प्रयास किया।

निशांदेही पर शव व कुल्हाड़ी बरामद-
हत्यारोपियों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने नदी के किनारे से गुमशुदा महंत बृजेश दास का शव बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने भूसे के ढ़ेर मे छिपाकर रखी गयी कुल्हाड़ी, मृतक के मोबाइल के अधजले पार्टस/बैटरी, मृतक के जलाये कपडों की राख आदि बरामद की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण –
1- संजीव पुत्र स्व0 रामपाल निवासी ग्राम गांगनौली थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0
2- महिला पत्नी संजीव निवासी उपरोक्त
3- जोगेन्द्र पुत्र स्व0 रामपाल वर्तमान निवासी सोनीपत हरियाणा

बरामदगी का विवरण – 
1. हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी
2. मृतक के मोबाइल के अधजले पार्टस व बैटरी
3. फर्श खूनालूदा व सादा
4. मृतक के जलाये कपडों की राख

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading