Pardesh ki gatha : जिला प्रशासन को चुनौती देते हुए बेहट तहसील क्षेत्र में 40-45 बीघा भूमि से किया जा रहा अवैध खनन, खनन विभाग और राजस्व विभाग अवैध खनन करने वालों पर लगाम लगाने में नाकाम।
सहारनपुर / बेहट : तहसील बेहट क्षेत्र में खसरा नंबर. – 1342 ख (Neena Bohra), 1342 ग (Ranjeet Singh) and 1835, 1835 म (khalghat) ग्राम फैजाबाद में इससे अलग भी सुरेन्द्र सिंह बौरा ने कुछ भूमि लीज पर गयी है टोटल मिलाकर ग्राम फैजाबाद, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर में 82 बीघा भूमि है।
सूत्रों के मुताबिक इसी भूमि में से लगभग 45-50 बीघा भूमि से गैरकानूनी तरीके से 9-10 फीट गहरा – गहरा खनन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त भूमि के स्वामी सलीम प्रधान के साथ मिलकर दिन – रात 3-4 पौकलैंड और 15-20 डंपर लगाकर लगातार खनन करके राज्य सरकार के राजस्व को भारी हानि पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस क्षेत्र में अवैध खनन करने वालें बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे हैं और जिला प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेखौफ खनन करने वालों ने 45-50 बीघा भूमि से अवैध खनन करने के बावजूद भी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ धरातल स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी।
क्षेत्र वासियों ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द अवैध खनन के खिलाफ तीन गुना पैनाल्टी लगाकर अवैध खनन करने खिलाफ धरातल स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत जल्द उक्त अवैध खनन का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा जायेगा।

