चैकिंग के दौरान बहादराबाद पुलिस टीम ने एक तमंचा, कारतूस व अवैध चाकू सहित 03 संदिग्ध किए गिरफ्तार। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा दिनांक 01.01.2026 की रात्रि में थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान सहदेवपुर रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे मोटरसाइकिल सवार 03 व्यक्तियों को रोककर चैक किया गया।

तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति आमीर के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस तथा नसीम व तंजीम के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू बरामद किए गए।

पूछताछ में संदिग्धों द्वारा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से बहादराबाद क्षेत्र में घूमना प्रकाश में आया।

हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण – 1. आमीर पुत्र एहतशाम निवासी शाहबू खड़ी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ0प्र0)

2. नसीम पुत्र नईम निवासी पठानपुरा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ0प्र0)

3. तंजीम पुत्र नसीम निवासी शाहू खड़ी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ0प्र0)

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading