405 रुपये गन्ना मूल्य घोषित किए जाने पर किसानों के साथ संगठनों में भी खुशी: स्वामी यतीश्वरानंद

इकबालपुर चीनी मिल के किसानों के लिए अन्य तीन मिलों के केंद्रों की कराई गई है व्यवस्था  

 डामकोठी में पत्रकारवार्ता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद और विधायक आदेश चौहान ने रखी बात, 

हरिद्वार :  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य घोषित होने के बाद उत्तराखंड में उनसे पांच रुपये ज्यादा प्रति क्विंटल गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों, किसानों की वार्ता ध्यान से सुनी और रेट बढ़ने का निर्णय लिया। मूल्य वृद्धि करने से पहले औपचारिकता पूरी करने के लिए समिति बनाई गई और समितियों के सुझावों पर अमल किया गया।

रविवार को डामकोठी में भाजपा की ओर से पत्रकारवार्ता की गई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हरिद्वार के किसान, जनप्रतिनिधि 25 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले और उनसे गन्ना मूल्य घोषित कराने की मांग की गई। जिसकी उन्होंने विधिवत घोषणा करते हुए गन्ने का मूल्य अगेती प्रजाति का 405 और पछेती का 395 रुपये कर दिया है, इससे किसानों में खुशी है। हर किसान खुश है। किसानों एवं संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि किसी कारण से इकबालपुर चीनी मिल नहीं चला है, उसके स्थान पर एक अन्य चीनी मिल बनाने के लिए प्रस्ताव दिया था, विकल्प के बदले में मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा में शामिल कर लिया है। सरकारी औपचारिक एवं सर्वे कराने के बाद नई चीनी मिल का स्थापित कराने का काम किया जाएगा। किसान को किसी भी सूरत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इकबालपुर नहर को भी बनाने का काम किया जाएगा। रायसी से लेकर कनखल तक करीब 22 किमी तक की सड़क जिसकी लागत करीब 200 करोड़ की होगी, उसके सर्वे का काम हो गया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि विधानसभा चुनाव से पहले उस सड़क पर काम शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी को बड़ी शालीनता से सुनते हैं, आश्वासन के बजाय तत्काल काम शुरू करा देते हैं। पूर्व की सरकारों का हाल देखे तो किसानों का अगला सत्र शुरू हो जाता था लेकिन भुगतान नहीं होता था, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तत्काल मूल्य घोषित हुआ और भुगतान शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि जब वे गन्ना मंत्री थे तो गन्ने का मूल्य 29.50 रुपये बढ़ाया गया था। उन्होंने बताया कि इकबालपुर मिल के गन्ना केंद्र अन्य तीन चीनी मिलों, जिनमें डोईवाला, लक्सर, लिब्बरहेड़ी पर शिफ्ट कर दिए गए हैं।

विधायक आदेश चौहान ने गन्ना मूल्य पर मुख्यमंत्री के साथ गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी की सरकार में हर वर्ग के लिए समय पर काम हो रहा है। किसानों के हित में तमाम निर्णय लिए गए हैं और उनका लाभ हर किसी को मिल रहा है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दर्जाधारी डॉ जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, अजीत चौधरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, बृजमोहन पोखरियाल, धर्मेंद्र चौहान, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading