थाना सिडकुल पुलिस द्वारा चौपाल लगाकर आमजन को किया नशे के विरुद्ध जागरूक, नशा मुक्त उत्तराखण्ड हेतु हरिद्वार पुलिस का अभिमान लगातार जारी है।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “देवभूमि ड्रग्स फ्री अभियान” के अनुक्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन एवं नेतृत्व में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत रावली महदूद क्षेत्र में जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल के दौरान आम नागरिकों व ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम, सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव तथा नशे से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनज़र उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके तथा घटना होने की स्थिति में “हेल्पलाइन नंबर 1930” की उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उप निरीक्षक देवेन्द्र तोमर, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल रोहित कुमार सहित पुलिस कर्मी एवं रावली महदूद क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

