ग्राम इब्राहिमपुर में चीते का आंतक, एक गाय के बछड़े को बनाया निवाला,
आपको बताते चलें कि पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में घनी आबादी के बीचोंबीच एक चीते घुस आया जिसने एक गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि रात को कुत्तों के जोर जोर से भौंकने की आवाज सुनाई देने पर उन्होंने उठकर देखा तो उनकी एक गाय का बछड़ा अपने खूंटे से गायब मिला। इधर उधर ढूंढने के बाद भी बछड़े का कहीं पता नहीं चला, सुबह उठकर देखा तो घर के पास ही खड़े घासफूस में बछड़े का कंकाल पड़ा मिला , चीते का शक होने पर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो रात 1:30 बजे के समय चीता आया था और उसी ने गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। गांव में चीते के आंतक को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत भरा माहौल है।
अब देखना यह है कि ख़बर प्रकाशित होने के उपरांत वन विभाग चीते को पकड़ने में कामयाब हों पाता है कि नहीं।