दैनिक वेतन भोगी विश्वकर्मा योजना का उठाये लाभ बैंक को समझे साझेदार मित्र: अभिनव गर्ग – मुख्य शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक आर्यनगर

 

हरिद्वार : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत नंदपुरी आर्यनगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में संचालित टेलर ट्रेड में कौशल शिक्षा प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को आज इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक अभिनव गर्ग एवं ब्रांच हैड सचिन कुमार ने रोजगार हेतु बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय मे विस्तार पूर्वक समझाया।
प्रबंधक अभिनव गर्ग ने प्रशिक्षुओं से चर्चा करते हुए कहा कि विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रमाणपत्र धारकों को बिना गारंटी के 1 लाख से 3 लाख तक के लोन की सुविधा मुहैया कराई जाती है, साथ ही बैंक के द्वारा व्यवसाय हेतु अनेक प्रकार के लेनदेन में भी जैसे UPI, डेबिट कार्ड, आदि की सुविधाएं दी जाती है, श्री गर्ग ने आगे कहा कि व्यवसाय में आगे बढ़ने से पहले यह बात अच्छी तरह गांठ बांध लेनी चाहिए कि बैंक या सरकार द्वारा ऋण की सुविधा कार्य को आगे बढ़ने के लिए दी जाती है, इस पैसे का दुरुपयोग स्वयं की सुविधाओं के लिए न करें, डिफाल्टर होने व क्रेडिट सिविल खराब करने से बचें, बैंक व्यवसायी के अच्छे मित्र की तरह होता है जिसे आप साझीदार बनाते हैं, यदि साझीदार के प्रति आप ईमानदारी रखेंगे तो वह आपको अनेक प्रकार से सहायता करेगा, सरकारी बैंक बहुत कम ब्याज पर ऋण व अन्य प्रकार की योजनाओं का लाभ देते हैं, यदि दैनिक वेतन भोगी विश्वकर्मा योजना के माध्यम से व्यापार में उतरना चाहते हैं तो अपनी ट्रेंनिग को अच्छे से करें व बाजार की बारीकियों को समझे ततपश्चात पूरी मेहनत के उद्देश्य से बाजार में उतरेंगे तो कामयाब जरुर होंगे।

कार्यक्रम का संचालन ट्रेनर अंजली रावत ने किया और  टीचर अंजली पंवार ने कार्यक्रम का प्रबंधन किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण संस्थान की डायरेक्टर मीनू चौधरी ने इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री अभिनव गर्ग व ब्रांच हेड सचिन कुमार का बुके देकर स्वागत व आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading