नवनियुक्त SSP नवनीत सिंह भूल्लर से मिला जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल।
हरिद्वार : दिनांक 18/02/2026 को जन संघर्ष मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गुलशन खत्री के नेतृत्व में मोर्चा प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से मिलकर उन्हें धर्मनगरी की सुरक्षा के लिए पुनः जिम्मेदारी मिलने पर स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
इसी क्रम में ज्वालापुर निवासी दुष्कर्म की शिकार पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गई जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया ।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रदेश महामंत्री पुनीत गोयल,मोर्चा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नवनीत शर्मा,महेश सैनी, दीपक गोयल,मोहित,सौरभ सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

