बहादराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने करने वाले 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार। 

हरिद्वार : दिनांक 26.11.2025 को चौकी शान्तरशाह को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़ैड़ी राजपूताना में कुछ व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं।

सूचना पर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ पता चला कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था और दोनों ओर से कुछ व्यक्ति आपसी मारपीट पर उतारू हो गए थे।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद लोगों को शांत कराने का प्रयास किया गया, परंतु वे नहीं माने और शांति व्यवस्था भंग करते हुए आक्रामक बने रहे। स्थिति को नियंत्रित करते हुए कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा किसी संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए दोनों पक्षों के कुल 04 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading