ऑपरेशन कालनेमी” के अन्तर्गत पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 बेहरूपी बाबा भेषधारियों को धारा 172(2) BNSS के अन्तर्गत हिरासत में लिया,
हरिद्वार / पिरान कलियर : माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा दिनांक 24.11.2025 को थाना क्षेत्रान्तर्गत दरगाह एवं पिरान कलियर क्षेत्र में विशेष गश्त/चैकिंग अभियान चलाया गया।
चैकिंग के दौरान कई बेहरुपी बाबा, जो बाबा के भेष में तन्त्र-मन्त्र, जादू-टोना आदि का प्रदर्शन कर राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर भीड़ एकत्र कर रहे थे, पाए गए। इससे जायरिनों व स्थानीय नागरिकों में असंतोष व उग्रता की सम्भावना को देखते हुए पिरान कलियर पुलिस टीम ने मौके से 20 बेहरुपी बाबाओं को धारा 172(2) BNSS में गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
गिरफ्तार सभी व्यक्ति विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली व पश्चिम बंगाल से सम्बन्धित हैं। सभी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

