उत्तराखंड के लोक पर्व (हरेला पर्व ) के अवसर पर नगर निगम रुड़की द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया हरेला पर्व,

नगर निगम क्षेत्र में कई जगहों पर किया पौधारोपण, 

 

रुड़की : आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को उत्तराखंड के लोक पर्व, हरेला पर्व के अवसर पर नगर निगम रुड़की द्वारा हरेला पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाते हुए नगर निगम क्षेत्र में अभियान चलाकर जगह-जगह पौधारोपण किया गया। लगभग सभी वार्डों में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित हुए हैं।

इस अवसर पर रुड़की नगर निगम महापौर अनीता अग्रवाल के द्वारा पौधारोपण कर हरेला पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महापौर अनीता अग्रवाल ने कहा है कि स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जिंदगी के लिए पौधारोपण जरूरी है। प्रकृति का संरक्षण करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी को निभाना चाहिए। और सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। पौधे का संरक्षण भी बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम रुड़की क्षेत्र में लगातार पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण होगा। उनकी देखभाल की जाएगी।

इस अवसर पर नगर आयुक्त राकेश तिवारी ने कहा है कि पौधा रोपण जितना ज्यादा होगा। उतना ही वातावरण स्वच्छ होगा। पर्यावरण दूषित होने से बचेगा और हम सब स्वस्थ रह सकेंगे। उन्होंने सभी से पौधारोपण करने का आह्वान किया। नगर आयुक्त ने कहा है कि रुड़की नगर निगम क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का काम नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है।
सहायक नगर आयुक्त अमरदीप कौर ने कहा है कि हरेला पर्व हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ाएं,स्वस्थ जीवन जीए और युवा पीढ़ी को पौधारोपण के लिए प्रेरित करें ।

उन्होंने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र के स्कूली बच्चों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस ओर नगर निगम प्रशासन लगातार प्रयासरत है कि नगर निगम रुड़की क्षेत्र हरा भरा रहे। आज हरेला पर्व पर लगभग 1000 पौधे रोपे गए हैं।

इस अवसर पर महापौर मेडम, SFO सना स्वास्थ्य अधिकारी,एस आई, सचिन,मनसा, मृदुल, अमित, आकाश जैन, सत्यवीर, सूरज नेगी, अनुराग त्यागी, अल्का सैनी,रिहान गोयल,पंकज सतीजा, नवनीत शर्मा आदि पार्षद गण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading