उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पत्नी संग रोशनाबाद जिला कार्यालय परिसर में तीन स्थानों पर किया पौधारोपण,

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पौधारोपण हेतु सवयं चलाया फावड़ा,

हरेला पर्व पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत जनपद में 20 हजार पौधों का किया गया रोपण,

इस वर्ष जनपद में 4.5 लाख पौधें लगाने का लक्ष्य,

हरिद्वार : दिनांक 16 जुलाई 2025 हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रदेश एवं जनपदवासियों को हरेला पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपनी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित के संग जिला कार्यालय परिसर रोशनाबाद में पौधारोपण कर ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान का शुभारंभ करते हुए तीन स्थानों पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पौधारोपण हेतु स्वयं फावड़ा चलाया। विभिन्न विभागों, संगठनों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हरेला पर्व पर जनपद में 20 हजार पौधों का रोपण किया गया।


जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति को हरा भरा करने तथा पर्यावरण एवं जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक होते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में चलने वाला यह कार्यक्रम जनजागरुकता के साथ मनाया जाए तथा ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान को सफल बनाए जाने में के लिए जन सहभागिता एवं सभी का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह पर्व केवल एक पर्व ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है जोकि हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाना सिखाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावण असंतुलन को रोकने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ ही भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पौधों का संरक्षण एवं देखभाल हो सके ताकि अभियान केवल पौधारोपण तक ही सीमित न रहे।यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन समय की आवश्यकता होने के साथ-साथ सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading