कोतवाली मंगलौर
समर हत्याकांड में हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा लिखने के 24 घंटे के भीतर 05 आरोपी दबोचे,
मुजफ्फरनगर गई बारात में स्नो स्प्रे को लेकर हुआ था दो पक्षों में विवाद,
शुरुआती सुलह के बाद बस में फिर हुई झड़प तो चाकू लेकर पहुंचे थे झगड़ रहे युवक के साथी,
झगड़े में समरखान की हुई थी मौत, 03 अन्य गंभीर घायल साथियों को किया गया था हायर सेंटर रेफर,
मृतक के पिता ने दी थी शिकायत-
आपको बताते चलें कि दिनांक 21 .5 .2025 को मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर निवासी समरदराज पुत्र उमरदराज द्वारा कोतवाली मंगलौर पर दी गई शिकायत के आधार पर शाह आलम, अब्दुल रहमान, फैजू, साहिल, गुलजार द्वारा जान से मारने की नीयत से एक राय होकर अपने हाथों में चाकू लेकर शिकायतकर्ता के बेटों के ऊपर हमला करने, बेटों के गंभीर रूप से घायल होने तथा एक बेटे समर खान की मृत्यु हो जाने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में धारा-115(2)103(1),109(1),190,191(2),191(3),351 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जानिए आखिर क्या था घटनाक्रम-
बता दें कि दिनांक 20.05.2025 को मंगलौर क्षेत्र से नाजिम की बारात मुजफ्फरनगर गयी थी। बारात स्थल पर स्नो स्प्रे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था लेकिन उपस्थित जन द्वारा बीचबचाव करने के कारण वहां मामला शांत हो गया था। वापसी के वक्त बारात की बस में दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद होने पर एक पक्ष ने कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया। मृतक पक्ष जब बस से उतरा तो विपक्षियों ने झगड़े का बदला लेने लिए चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरु कर दिए। हमले में घायल युवकों को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा समरखान को मृत घोषित किया गया था तथा अन्य 03 युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
पांच आरोपियों को किया गिरफतार,
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के संबंध में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर गठित टीम ने भौतिक तथा वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाते हुए कुछ टीमों को आरोपियों के नाते रिश्तेदारों के घरों पर तलाश करने, कुछ टीमों को जनपद व शहर के आने जाने वाले रास्तों पर निगरानी रखने तथा एक टीम को स्थानीय मुखबिरों से मुलाकात कर लाभप्रद सूचना से पुलिस को अवगत कराने का टास्क दिया गया। लगातार प्रयासों के बीच कल दिनांक 22.05.2025 को मुखबिर सटीक सूचना पर पुलिस ने 05 आरोपित को दबोचकर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किए गए। मुकदमें में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण,
1- शाह आलम पुत्र अनवर निवासी हनुमान चौक के पास मु0नगर हाल मौ0 पठानपुरा मंगलौर
2- अब्दुल रहमान पुत्र इमरान निवासी मौ0 पठानपुरा थाना कोत0 मंगलौर हरिद्वार
3- फैजू पुत्र अनवर निवासी मु0नगर हाल निवासी मौ0 पठानपुरा कोत0 मंगलौर
4- अमन उर्फ साहिल पुत्र रियासत निवासी हापुड हाल निवासी मौ0 पठानपुरा कस्बा मंगलौर हरिद्वार
5-गुलजार पुत्र गुलबहार निवासी मौ0 पठानपुरा कस्बा मंगलौर जिला हरिद्वार,
बरामदगी का विवरण,
1- शाह आलम से 01 चाकू
2- अमन उर्फ साहिल से 01 चाकू

