नेशनल दर्पण : आज दिनांक 23 मई 2024 को रोशनी जन सेवा संस्था रजि0 के संस्थापक / अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव जी,आर,जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आज सर्वप्रथम बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर जी को नमन करते हुए बुद्ध पूर्णिमा के पावन शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई , शुभकामनाएं दी और कहा कि पूरी दुनिया को सर्वप्रथम सभ्यता का पाठ पढाने वाले, समता समानता के संस्थापक, प्रकृति धम्म के अन्वेषक, मानवता के सम्वाहक, महान दार्शनिक, महान वैज्ञानिक, महान चिकित्सक, महान पर्यावरणविद, महान अर्थशास्त्री, महान समाजशास्त्री, संसार के सौ महापुरुषों में प्रथम स्थान रखने वाले, अपने ज्ञान के आलोक से पूरे विश्व को आलोकित “भारत” शब्द को चरितार्थ करने वाले, महाकारुणिक, भारत को विश्वगुरू का दर्जा दिलाने वाले, महामानव, साक्यमुनि भगवान तथागत गोतम बुध के 2587 वें जन्मदिवस वैशाख पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त जनमानस को पावन महापर्व पर विधानसभा के समीप स्थित रिस्पना पुल के चौक पर मीठे शर्बत को पिलाकर लोगो की प्यास बुझाने का काम किया गया इसमे मुझे नेताप्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी आशीर्वाद मिला है।

माननीय यशपाल आर्य जी आशीर्वाद से ही मेरे सभी काम सरलतापूर्वक हो जाते हैंजायसवाल ने बताया कि नेताप्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी इस संस्था के मुख्य संरक्षक हैं जिनका आशीर्वाद हमारे लिए सर्वपरि हैं आज लगभग 2000 हजार लोगों को ठंडा मीठा शर्बत पिलाया गया है यह कार्य करने हमको बहुत आनंद मिलता है समाज सेवा ही इंसान का सबसे पहले धर्म हैं पुन्य का कार्य करने मन को शान्ति मिलती है नेक आत्माओ के आशीर्वाद मिलते हैं और दवाओं में बड़ा असर होता है इसलिए इंसान को सेवा का कार्य करना चाहिए रोशनी जन सेवा संस्था 2015 से लगतार गरीब एवं जरूरत मन्द लोगो की सेवा करने के लिए ततपर रहती है।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम सिंह,समाज सेविका अनिता शर्मा, रोशनी जन सेवा संस्था की महासचिव ,संगीता सैनी, महासचिव, जयपाल सिंह, सचिव राकेश बर्मन मीडिया प्रभारी, सोनू सहगल, महानगर कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा , रेखा दास, अशोक शर्मा , दीपा सेमवाल, सागर सिंह,अश्वनी कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading