नेशनल दर्पण : हरिद्वार /ज्वालापुर महारुद्रा एजुकेशन इंस्टीट्यूट प्रा0लि0 मे पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ट्रेंनिग कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये

हरिद्वार : आज दिनांक 18 मई 2024 को आर्यनगर ज्वालापुर नन्द पुरी कालोनी मे संचालित पी0एम0 विश्वकर्मा ट्रेनिंग सेंटर मे आयोजित कार्यक्रम में पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ट्रेंनिग कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि जिला उधोग केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती कविता भगत के प्रतिनिधि के रूप में प्रशासनिक अधिकारी रामेश्वर पुरोहित व सहायक प्रबंधक कुमारी चांदनी ने प्रमाण पत्र वितरित किये।

इस अवसर पर महाप्रबंधक कविता भगत के संदेश के रूप में प्र0अ0 रामेश्वर पुरोहित ने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके युवक युवतियों को शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा जिला उधोग केंद के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा के अंतर्गत लगभग 18 प्रकार के ट्रेड में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जैसे टेलर, बढ़ई, सुनार, राजमिस्त्री, मोची, मूर्तिकार, क्राफ्ट, मालाकार, आदि,
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक कु0 चांदनी ने भी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सौभाग्य शाली हैं कि ऐसी योजना से लाभान्वित हुए, युवक युवतियों को आगे पी0एम0 विश्वकर्मा सहित अन्य योजनाओं के विषय मे जानकारी लेनी चाहिए तभी सरकार और संस्थाओं के प्रयास सफल होंगे आप की उन्नति देश की उन्नति होगी, कुमारी चांदनी ने कहा कि आपको किसी प्रकार की भी सहायता चाहिए तो वह मदद करेंगी जिला उद्योग केंद्र सदैव आपकी सहायता हेतु तत्तपर है।

अतिथियों को संस्थान की और डायरेक्टर मीनू चौधरी ने स्वयं तैयार की पेंटिंग व संस्था की वार्षिक डायरी व पैन भेंट कर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के डायरेक्टर निशान्त चौधरी ने किया।

इस अवसर पर पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालो में – अनीश अहमद, इकराना शबनम, साक्षी, मेनका बबीता, कौशल देवी अनुराधा, नवाजीश स्वाति शर्मा, नितिन सैनी सुषमा, प्रिया सैनी, बोहती. आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from नेशनल दर्पण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading