पत्रकार बिजेंद्र शीर्षवाल
राम मंदिर को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। धर्मनगरी 22 जनवरी को राममय नजर आएगी। इस दौरान अनवरत दीप जलेंगे। गिरिवर नाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट ने हरिद्वार के गंगा घाटों पर 11 दिन की दीपावली मनाने का फैसला लिया है।
251 दीपों का दान गंगा में कर इसकी शुरुआत की गई। इससे पहले संस्था से जुड़े लोगों ने घाट की साफ-सफाई की।
जय श्रीराम के नारों के साथ शुरू वाली इस गंगा दिवाली को 22 जनवरी तक मनाया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया कि 11 दिनों तक 1100 दीपों को गंगा में प्रवाहित कर श्रीराम के नाम अपनी भावना का संदेश भेजा जाएगा। रविदेव शास्त्री ने बताया की संस्था काफी समय से सामाजिक कार्यों में लगी हुई है।
22 जनवरी को देश में घर-घर दीप जलाने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने रामघाट पर राम दरबार के चित्र वितरित किए। इस दौरान चंद्र प्रकाश शर्मा, राजकुमार, सुबोध कुमार गुप्ता, मानसिंह, वीरेंद्र कुमार, मनीष शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, अखिल विश्व गायत्री परिवार देश भर में दीपोत्सव के रूप में मनाएगा। प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या व शैलदीदी ने पत्र लिखकर आह्वान किया है।
दीपदान कार्यक्रम में शामिल होने वाली में लोकनाथ सुवेदी, सुशील पाण्डे, नारायण शर्मा, नरेश बेदी, सुजाता बेदी, सपना खड़का, जूना, खुशी, अंश, अनुज जोशी, विक्रांत यादव,राकेश दवान, रामप्रसाद शर्मा, सोभित कश्यप, कृष्णा, अमन सैनी, रज्जो देवी, सचिन राजपूत, हिमांशु शामिल रहे।